विशेषताएं

१ जबलपुर शहर के हृदय स्थल (मध्य) में स्थित श्री संतो एवं श्रेष्ठ गुरुजनों के सानिध्य में शिक्षा प्रदान करने का स्थल

२ नन्हे मुन्ने भैया /बहनों के सर्वांगीण विकास हेतु सुसंस्कारित शिक्षा

३ आकर्षक शिशु वाटिका द्वारा नन्हे मुन्ने भैया /बहनों के लिए खेल खेल में शिक्षण की व्यवस्था

४ भैया /बहनों के विद्यालय आने –जाने के लिए वाहन की उत्तम व्यवस्था

५ स्पोकन इंग्लिश की अलग से कक्षा

६ सुयोग्य एवं संस्कारित आचार्यों द्वारा प्रभावी शिक्षण

७ भैया /बहनों के लिए उत्तम सुविधायुक्त खेल परिसर

८ छात्रों के बौद्धिक व् शारीरिक विकास के लिए विद्यालय स्तर के अखिल भारतीय स्तर तक प्रतियोगिताएं

९  योग,संगीत ,घोष,वैदिक गणित ,नैतिक शिक्षा आदि शिक्षण की व्यवस्था

१० कक्षा ४ से १२ वीं तक कंप्यूटर शिक्षण की उचित व्यवस्था

११ समृद्ध पुस्तकालय एवं प्रयोगशाला की व्यवस्था

१२ SGFI (स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया )में विद्यालय की गत तीन वर्षों (२०१४) से प्रतिभागिता

१३ कक्षा ६ से १२ वीं तक मेधावी छात्रों के लिए विशेष प्रांतीय मेधावी परीक्षा व् प्रांतीय अलंकरण की व्यवस्था

१४ स्मार्ट क्लास एवं प्रोजेक्टर द्वारा प्रभावी शिक्षण व्यवस्था

१५ कक्षा १ से १२ वीं तक राज्य सरकार द्वारा दी जाने वाली विभिन्न छात्रवृतियो की सुविधा

१६ अनिवार्य शिक्षा के अंतर्गत के.जी.में २५% निःशुल्क शिक्षा व्यवस्था

१७ बहिनों के लिए सुरक्षित परिसर की व्यवस्था

 

१८ कक्षा १२ वीं में ८५% से ऊपर मेधावी छात्राओं को मुख्यमंत्री द्वारा २५०००/- प्रदत्त | 

छात्र दैनान्दिनी पुस्तिका वह माध्यम है जिसके द्वारा माता पिता और शिक्षकों को एक दूसरे के साथ संपर्क में रहते हैं | यह माध्यम है जिसके द्वारा माता पिता को विद्यालय के नियमों, विद्यालय की गतिविधियों आदि की सूचनाएँ प्राप्त होती हैं | माता पिता / अभिभावक अपने बच्चों को दिन पर दिन प्रगति के संपर्क में रहते हैं | 

विद्यालय द्वारा समय-समय पर आवश्यकतानुसार विभिन्न विषयों हेतु अतिरिक्त कक्षाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं |