विद्यालय

१ जबलपुर शहर के हृदय स्थल (मध्य) में स्थित श्री संतो एवं श्रेष्ठ गुरुजनों के सानिध्य में शिक्षा प्रदान करने का स्थल

२ नन्हे मुन्ने भैया /बहनों के सर्वांगीण विकास हेतु सुसंस्कारित शिक्षा

३ आकर्षक शिशु वाटिका द्वारा नन्हे मुन्ने भैया /बहनों के लिए खेल खेल में शिक्षण की व्यवस्था

४ भैया /बहनों के विद्यालय आने –जाने के लिए वाहन की उत्तम व्यवस्था

५ स्पोकन इंग्लिश की अलग से कक्षा

६ सुयोग्य एवं संस्कारित आचार्यों द्वारा प्रभावी शिक्षण

७ भैया /बहनों के लिए उत्तम सुविधायुक्त खेल परिसर

८ छात्रों के बौद्धिक व् शारीरिक विकास के लिए विद्यालय स्तर के अखिल भारतीय स्तर तक प्रतियोगिताएं

९  योग,संगीत ,घोष,वैदिक गणित ,नैतिक शिक्षा आदि शिक्षण की व्यवस्था

१० कक्षा ४ से १२ वीं तक कंप्यूटर शिक्षण की उचित व्यवस्था

११ समृद्ध पुस्तकालय एवं प्रयोगशाला की व्यवस्था

१२ SGFI (स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया )में विद्यालय की गत तीन वर्षों (२०१४) से प्रतिभागिता

१३ कक्षा ६ से १२ वीं तक मेधावी छात्रों के लिए विशेष प्रांतीय मेधावी परीक्षा व् प्रांतीय अलंकरण की व्यवस्था

१४ स्मार्ट क्लास एवं प्रोजेक्टर द्वारा प्रभावी शिक्षण व्यवस्था

१५ कक्षा १ से १२ वीं तक राज्य सरकार द्वारा दी जाने वाली विभिन्न छात्रवृतियो की सुविधा

१६ अनिवार्य शिक्षा के अंतर्गत के.जी.में २५% निःशुल्क शिक्षा व्यवस्था

१७ बहिनों के लिए सुरक्षित परिसर की व्यवस्था

 

१८ कक्षा १२ वीं में ८५% से ऊपर मेधावी छात्राओं को मुख्यमंत्री द्वारा २५०००/- प्रदत्त | 

विद्यालय

सुविधाएं

सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल में बहुत तरह की सुविधाएं उपलब्ध हैं | हमारा प्रयास यही है कि हम अपने छात्र - छात्राओं को शिक्षा क्षेत्र में उपलब्ध नवीनतम तकनीक, सामग्री एवं सुविधाएँ प्रदान करें | शिक्षण हेतु विद्यालय में निरंतर शिक्षण शोध कार्यशालाएं संचालित रहती है। विद्यालय के सभी शिक्षक कम्प्यूटर शिक्षण गतिविधि आधारित शिक्षण ,एवं क्रिया आधारित शिक्षण में प्रशिक्षित है। संस्था में क्रीड़ा उद्यान , साइंस पार्क , 60 कम्प्यूटरों से युक्त कम्प्यूटर प्रयोगशाला , मल्टीमीडिया एजुकेशन सिस्टम ,गणित ,भौतिकी , रसायनशास्त्र , जीवविज्ञान की विषयवार पृथक पृथक प्रयोगशालाएं हैं । शिशु कक्षाओं के उत्तम शिक्षण हेतु उनके कक्षा कक्ष में ही शिशु वाटिका एवं प्रयोगशाला स्थापित की गई है। हमारे छात्र - छात्राओं के लिए उपलब्ध सुविधाएँ निम्न सम्मिलित हैं |